एजुकेशन

CBSE ने रिवैल्यूएशन और आंसर शीट वेरिफिकेशन पोर्टल की नई तारीख घोषित की, 1 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

CBSE 12th Revaluation and Answer Sheet: CBSE 12वीं के छात्रों की कॉपियों के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और तकनीकी समस्याओं से मुक्त बनाने के लिए पोस्ट-रिजल्ट एक्टिविटीज पोर्टल की नई तारीख घोषित कर दी है।

Image

CBSE Class 12th Revaluation and Answer Sheet

CBSE Class 12th Revaluation and Answer Sheet Update: CBSE 12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन (Verification) और पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और तकनीकी समस्याओं से मुक्त बनाने के लिए पोस्ट-रिजल्ट एक्टिविटीज पोर्टल की नई तारीख घोषित कर दी है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, अब उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए निर्धारित पोर्टल 1 जून 2026 से शुरू किया जाएगा।

बोर्ड का कहना है कि यह फैसला छात्रों को बेहतर और त्रुटिरहित सेवा देने के उद्देश्य से लिया गया है।

क्यों बढ़ाई गई तारीख?

CBSE ने बताया कि बोर्ड चाहता है कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन और पुनर्मूल्यांकन की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत हो। इसी कारण पोर्टल को कुछ समय बाद शुरू करने का निर्णय लिया गया है, ताकि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं और सुरक्षा मानक सुनिश्चित किए जा सकें।

छात्रों को क्या मिलेगा लाभ?

पोर्टल शुरू होने के बाद छात्र अपनी उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन, कॉपी की स्कैन कॉपी प्राप्त करने और पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे छात्रों को अपने प्राप्त अंकों को लेकर अधिक स्पष्टता मिलेगी और पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से पूरी हो सकेगी।

किसी समस्या पर कहां करें संपर्क?

यदि छात्रों को परिणाम, सत्यापन या पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया से संबंधित कोई जानकारी चाहिए या किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वे CBSE की टेली-काउंसलिंग हेल्पलाइन और ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

  • CBSE हेल्पलाइन नंबर: 1800 11 8004
  • ईमेल: [resultcbse2026@cbseshiksha.in](mailto:resultcbse2026@cbseshiksha.in)

अगर आपको लगता है कि आपके नंबर कम आए हैं या चेकिंग में कोई गलती हुई है, तो पोर्टल खुलने के बाद तुरंत आवेदन करें। आवेदन से पहले CBSE की आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें ताकि सारी शर्तें और नियम समझ आ जाएं।फिलहाल छात्रों को सलाह है कि वे CBSE की वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर नजर बनाए रखें, ताकि कोई भी नई अपडेट मिस न हो।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article