एजुकेशन

Bihar OFSS 11th Admission 2026: 11वी में दाखिले का आखिरी मौका, लास्ट डेट से पहले ofssbihar.net से करें आवेदन

Bihar OFSS 11th Admission 2026: बिहार बोर्ड OFSS के माध्यम से कक्षा 11वीं में एडमिशन लेने के इच्छुक उम्मीदवार ofssbihar.net से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Image

Bihar OFSS 11th Admission 2026

Bihar OFSS 11th Admission 2026: बिहार के शिक्षण संस्थानों में कक्षा 11वीं यानी इंटरमीडिएट में दाखिला लेने की इच्छा रखने वाले छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar Board) द्वारा सत्र 2026-28 के लिए ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (OFSS) के माध्यम से नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। जिन विद्यार्थियों ने किसी कारण से अभी तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं की है वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

कौन ले सकता है एडमिशन?

बता दें कि यह विशेष अवसर का लाभ बिहार बोर्ड के उन विद्यार्थी को मिलेगा, जिन्होंने परीक्षा या कंपार्टमेंटल परीक्षा पास की हो। सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE) और देश के अन्य परीक्षा बोर्डों से मैट्रिक (10वीं) पास छात्र, जो किसी वजह से अभी तक नामांकन फॉर्म नहीं भर पाए वह आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

क्या है आवेदन की अंतिम तिथि

नोटिफिकेशन के अनुसार, पात्र विद्यार्थियों को हर हाल में 1 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बोर्ड ने साफ तौर पर यह स्पष्ट कर दिया है कि 1 जून 2026 के बाद ऑनलाइन आवेदन के लिए डेट आगे नहीं बढ़ेगी। यह छात्रों के लिए आवेदन का अंतिम अवसर है।

कैसे करें आवेदन?

आवेदन करने के लिए छात्र Online Facilitation System for Students (OFSS) की आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.net पर जाना होगा। उसके बाद वहां से लॉगिन कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी है। छात्रों को सलाह है कि ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने से पहले वह वेबसाइट पर उपलब्ध Common Application Form एवं Common Prospectus को बहुत ध्यानपूर्वक पढ़ लें। ताकि फॉर्म भरते समय किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या कठिनाई न हो।

हेल्पलाइन नंबर से लें मदद

यदि किसी भी छात्र को ऑनलाइन आवेदन करने में कोई परेशानी आ रही है या किसी भी प्रकार की असुविधा या जानकारी चाहिए, तो वे बोर्ड द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 0162-2230009 जारी किया गया है, जहाँ कॉल करके अपनी शंकाओं का समाधान किया जा सकता है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article