एजुकेशन

COMEDK 2026 Result: कॉमेडके यूजीईटी रिजल्ट comedk.org पर जारी, ऐसे चेक करें रैंक और स्कोरकार्ड

COMEDK 2026 Result: कर्नाटक के मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों संघ द्वारा आयोजित किए गए एंट्रेंस टेस्ट 2026 का रिजल्ट comedk.org पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आसान चरणों में अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

COMEDK 2026 Result

COMEDK 2026 Result: कर्नाटक के मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों संघ (COMEDK) द्वारा शाम 4 बजे अंडर ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट 2026 (UGET 2026) के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट रैंक के साथ छात्र अपना स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट COMEDK की आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर जारी किया गया है। लॉगिन विवरण का इस्तेमाल करते हुए परिणाम चेक किए जा सकते हैं।

कब हुई थी परीक्षा?

COMEDK द्वारा परीक्षा का आयोजन 9 मई 2026 को किया गया था। इस परीक्षा में शामिल हुए छात्रों से कुल 180 प्रश्न पूछे गए थे, जिसमें 60 प्रश्न फिजिक्स, 60 केमिस्ट्री और 60 प्रश्न गणित के पूछे गए थे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का था और इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं थी। बता दें कि परीक्षा के संपन्न होने के बाद 16 मई को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी, जिस पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 18 मई थी। इसके बाद 23 मई को अंतिम आंसर की जारी की और अब 29 मई को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।

कैसे डाउनलोड करें COMEDK 2026 रिजल्ट

स्टेप 1 - रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र COMEDK की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए COMEDK Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - नए खुले पेज पर छात्र अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - अब आपकी स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।

छात्रों को बता दें कि रिजल्ट की घोषणा के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। रिजल्ट में प्राप्त अंक और रैंक के आधार पर छात्र अपने पसंदीदा संस्थान और कोर्स में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट जरूर देखें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article