20 प्रतिशत कम रेट पर ले सकेंगे NCERT की 9वीं से 12वीं तक की किताबें, पढ़ें पूरी खबर

NCERT 9th to 12th Books: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने आज 16 दिसंबर (सोमवार) को अहम जानकारी साझा करते हुए बताया कि अब NCERT की 9वीं से 12वीं तक की किताबों को 20 प्रतिशत कम रेट पर भी लिया जा सकता है।

NCERT 9th to 12th Books: बड़ी खबर! अगर आप NCERT Books पढ़ना पसंद करते हैं, तो ये खबर आपकी काम की है। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने आज 16 दिसंबर (सोमवार) को अहम जानकारी साझा करते हुए बताया कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की 9वीं से 12वीं तक की किताबों को प्रिंट रेट से 20 प्रतिशत कम दर पर खरीदा जा सकता है।

NCERT 9th to 12th books rate

20 प्रतिशत कम रेट पर ले सकेंगे NCERT की 9वीं से 12वीं तक की किताबें

NCERT Director Dinesh Prasad Saklani ने एक कार्यक्रम के दौरान इस महत्वपूर्ण खबर को बताया। उन्होंने बोला कि ये पहली बार है कि पाठ्यपुस्तकों की कीमत में उल्लेखनीय कमी की गई है।

End of Feed