NEET PG Answer Key 2026: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट (NEET PG) 2026 की परीक्षा में शामिल हुए लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों आंसर की जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इस वर्ष नीट पीजी की प्रोविजनल आंसर की और अभ्यर्थियों की व्यक्तिगत रिस्पॉन्स शीट जारी होने से पूरी मूल्यांकन प्रक्रिया में पहले की तुलना में अधिक पारदर्शिता आएगी। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा आधिकारिक आंसर की उपलब्ध कराए जाने से अभ्यर्थी परिणाम घोषित होने से पहले ही अपने संभावित अंकों का सटीक अनुमान लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस वर्ष की प्रक्रिया में क्या मुख्य बदलाव हुए हैं और आंसर की डाउनलोड कैसे करना है।
NEET PG Answer Key 2026 (Photo - AI)
नीट पीजी 2026 में इस वर्ष प्रक्रिया में क्या है बड़ा बदलाव?
पिछले वर्षों की तुलना में इस बार की मूल्यांकन यानी इवैल्यूएशन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण सुधार देखने को मिल सकते हैं। पूर्व के वर्षों में नीट पीजी परीक्षा का परिणाम सीधे स्कोरकार्ड के रूप में जारी कर दिया जाता था, जिससे अभ्यर्थियों को आधिकारिक आंसर की से उत्तरों का मिलान करने का मौका नहीं मिलता था। लेकिन इस साल रिजल्ट जारी करने से पहले प्रोविजनल आंसर की और अभ्यर्थियों की रिस्पॉन्स शीट आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद प्रोविजनल आंसर की पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया जाएगा।
आंसर की से संभावित स्कोर का आकलन कैसे करें?
NEET PG परीक्षा की निर्धारित मार्किंग स्कीम का पालन करके उम्मीदवार अपने अंकों का हिसाब लगा सकते हैं। इसके तहत प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवार को +4 अंक प्रदान किए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग स्कीम के तहत -1 अंक काटा जाएगा। जिन प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया गया है, उनके लिए न कोई अंक काटा जाएगा और न ही दिया जाएगा। उम्मीदवारों को बता दें कि आंसर की और रिस्पांस शीट के आधार पर की गई गणना केवल एक अनुमानित स्कोर है।
आपत्ति प्रक्रिया और समीक्षा
यदि NBEMS द्वारा प्रोविजनल आंसर की जारी की जाती है, तो अभ्यर्थियों को आपत्तियां दर्ज कराने के लिए सीमित समय दिया जाएगा। उम्मीदवारों को तय समय-सीमा के अंदर प्रामाणिक दस्तावेजों या साक्ष्यों के साथ प्रश्नों को चुनौती देनी होगी। परीक्षा प्राधिकरण प्राप्त सभी आपत्तियों की गहन समीक्षा करेगा। समीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइनल आंसर की तैयार होगी, जिसके आधार पर अंतिम रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
आंसर की जारी होने की समय-सीमा
मुख्य परीक्षा का आयोजन 30 अगस्त 2026 को किया गया था, जबकि जयपुर केंद्र पर बिजली आपूर्ति बाधित होने से प्रभावित छात्रों के लिए 5 सितंबर 2026 को दोबारा आयोजित की गई थी। इसके बाद, सितंबर 2026 के मध्य तक प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट आने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक इसके संबंध में कोई सटीक जानकारी साझा नहीं की गई है।
NEET PG Answer Key 2026 कहां और कैसे चेक करें?
आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी NBEMS के आधिकारिक पोर्टल natboard.edu.in या nbe.edu.in पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार होमपेज पर उपलब्ध "NEET PG 2026 Provisional Answer Key & Response Sheet" लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज कर लॉग इन करेंगे और आंसर की डाउनलोड करेंगे।
