NEET PG 2025: बड़ी खबर! NBE ने दाखिल की सुप्रीम कोर्ट में अर्जी, जानें कब तक परीक्षा कराने की है मांग

NEET PG 2025 News: NBE ने सुप्रीम कोर्ट में एक अर्जी दाखिल की है, जिसमें परीक्षा 3 अगस्त को कराने की मांग की गई है। बता दें, नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा पहले 15 जून को परीक्षा का आयोजन होना था। जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट

NEET PG 2025 Supreme Court: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में एक अर्जी दाखिल कर दी है, जिसमें राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (स्नातकोत्तर) को 3 अगस्त को कराए जाने की मांग की गई है। परीक्षा का फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों को पता होगा कि नीट पीजी परीक्षा 2025 को 15 जून को कराए जाना था। लेकिन इस परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में कराया जाना था, फिर पिछले शुक्रवार (30 मई) को दो शिफ्ट में परी़क्षा कराए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने दखल दिया, और कहा NEET PG 2025 Exam का आयोजन एक शिफ्ट में कराए जाए।

NEET PG 2025 News

NBE ने दाखिल की सुप्रीम कोर्ट में अर्जी (image - canva)

अर्जी में क्या है?

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ने सुप्रीम कोर्ट में एक आवेदन दायर कर नीट-पीजी 2025 परीक्षा को 3 अगस्त, 2025 तक स्थगित करने की मांग की है।

End of Feed