The Navodaya Vidyalaya Samiti (NVS) Jawahar Navodaya Vidyalaya (JNV) Class 6 प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट लगभग तैयार कर लिया गया है। मिली रिपोर्ट के अनुसार, नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) जून के दूसरे हफ्ते में कक्षा 6 प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) चयन परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov पर अपने स्कोर देख सकते हैं। हालांकि रिजल्ट जारी होने के बाद डायरेक्ट लिंक को तुरंत इस पेज पर शेयर किया जाएगा।
नवोदय विद्यालय समिति कक्षा 6 का रिजल्ट (pixabay)
नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल, 2023 को आयोजित की गई थी और परिणाम ऑनलाइन मोड में जारी किए जाएंगे। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार परिणाम पर अपना नाम, जन्म तिथि, रोल नंबर, श्रेणी, लिंग, ब्लॉक कोड, केंद्र कोड देख सकेंगे।
कक्षा 6 के लिए JNVST Result 2023 की घोषणा से पहले किसी तरह का नोटिफिकेशन नहीं आएगा, यानी आपको समय समय पर आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करने की जरूरत है, बता दें, JNVST Result 2023 की जानकारी को आप टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से भी देख पाएंगे।
कक्षा 6 के लिए JNVST रिजल्ट 2023 कैसे करें
- एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
- JNVST Class 6 Result लिंक पर क्लिक करें।
- कक्षा 6 चयन परीक्षा परिणाम के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- पूछे गए विवरण दें, जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि, अब रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
कक्षा 6 में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 16 अप्रैल को देश भर के 649 जवाहर नवोदय विद्यालयों (जेएनवी) में आयोजित की गई थी।
