नाग पंचमी पर स्कूल बंद रहेंगे या खुले? जानें दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश में छुट्टी का अपडेट

School Closed: सावन में आने वाले त्योहार नाग पंचमी को लेकर अक्सर छात्रों और अभिभावकों के मन में स्कूल की छुट्टी को लेकर उलझन रहती है। तो आइए जानते हैं कि आज नाग पंचमी पर कहां स्कूल बंद रहेंगे और कहां नियमित चलेंगी क्लास।

Nag Panchami School Holiday Update: सावन के महीने में आने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक नागपंचमी भी है। बीते दिनों में कांवड़ यात्रा और सावन की शिवरात्रि पर कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए कई राज्यों में जिला स्तर पर स्कूलों की छुट्टी की घोषणा की गई थी। ऐसे में अब अभिभावकों और छात्रों के मन में नागपंचमी की छुट्टी को लेकर भी सवाल आ रहा है कि क्या आज स्कूल खुले रहेंगे या बंद रहेंगे (School Closed)। स्कूलों की छुट्टियों को लेकर मन में उलझन बनी हुई है। आपको बता दें कि हर राज्य और जिले में त्यौहारों के साथ-साथ स्थानीय परिस्थितियों जैसे खराब मौसम, भारी बारिश और बाढ़ की आदि की स्थिति के आधार पर छुट्टियों के नियम अलग-अलग होते हैं। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि इस बार नाग पंचमी के अवसर पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और हिमाचल प्रदेश में स्कूल खुले रहेंगे या बंद, तो आइए जानते हैं।

School Closed

School Closed (Photo - AI)

क्या नाग पंचमी पर छुट्टी होती है?

केंद्रीय शैक्षणिक कैलेंडर के आधार पर बात करें तो नागपंचमी को अनिवार्य राष्ट्रीय अवकाश की श्रेणी में नहीं रखा जाता है। इसे मुख्य रूप से ऐच्छिक या प्रतिबंधित अवकाश माना जाता है। आसान भाषा में इसे समझे तो देश के अधिकांश राज्यों में इस दिन सरकारी और निजी स्कूल सामान्य दिनों की तरह ही खुले रहते हैं, जब तक कि स्थानीय प्रशासन या संबंधित राज्य सरकार कोई विशेष आदेश जारी न करें।

End of Feed