NABARD Grade B Recruitment 2026 Sarkari Naukri: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक द्वारा विकास सहायक पद (Development Assistant) पर भर्ती (Bank Job Alert) के लिए एक शॉर्ट नोटिस जारी किया गया है। बता दें कि राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) भारत सरकार के स्वामित्व वाला एक वित्तीय संस्थान है। यदि आप भी बैंक में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं और सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश में है, तो नाबार्ड द्वारा डेवलपमेंट असिस्टेंट की भर्ती आपके लिए किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है। आइए आपको भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी दें।
नाबार्ड में डेवलपमेंट असिस्टेंट पदों पर भर्ती
NABARD विकास सहायक पद भर्ती 2026: वैकेंसी की जानकारी
राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) में विकास सहायक पद पर कुल 162 रिक्तियां निकली है, जिसके लिए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसमें ग्रुप बी विकास सहायक पद के लिए 159 वैकेंसी है और ग्रुप बी विकास सहायक (हिंदी) पद के लिए मात्र 3 वैकेंसी है।
नाबार्ड में डेवलपमेंट असिस्टेंट पदों पर भर्ती
NABARD विकास सहायक पद भर्ती 2026: आवेदन की डेट
जारी शॉर्ट नोटिस के अनुसार, आवेदन की प्रक्रिया 17 जनवरी 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.nabard.org पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसकी अंतिम तिथि 3 फरवरी 2026 है। इसके बाद एप्लिकेशन पोर्टल बंद हो जाएगा और उम्मीदवार आवेदन नहीं कर पाएंगे।
NABARD विकास सहायक पद भर्ती 2026: डिटेल नोटिफिकेशन
बता दें कि अभी केवल भर्ती को लेकर एक शॉर्ट नोटिस जारी किया गया है, जिसमें केवल आवेदन की तिथियों और वैकेंसी की जानकारी दी गई है। डिटेल नोटिफिकेशन नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 17 जनवरी 2026 को जारी किया जाएगा, जिसमें उम्र सीमा, शैक्षणिक योग्यता व अन्य एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया की जानकारी दी जाएगी। साथ ही आवेदन शुल्क व आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी डिटेल नोटिफिकेशन में मिलेगी। उम्मीदवारों को सलाह कि आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी नजर बनाए रखें।
NABARD विकास सहायक पद भर्ती 2026: सिलेक्शन प्रक्रिया
बता दें कि नाबार्ड भर्ती में चयन प्रक्रिया यानी सिलेक्शन प्रोसेस प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और उसके बाद इंटरव्यू/स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
