NABARD Assistant Manager Admit Card 2024: नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

NABARD Assistant Manager Admit Card 2024 Download: नाबार्ड बैंक में असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार कमर कस लें। नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट यानी NABARD की तरफ से असिस्टेंट मैनेजर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। इस वैकेंसी के लिए परीक्षा का आयोजन 1 सितंबर 2024 को होगा। ऐसे में उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट- nabard.org पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

NABARD Assistant Manager Admit Card 2024 Download: नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट यानी NABARD की तरफ से असिस्टेंट मैनेजर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। इस वैकेंसी के लिए परीक्षा का आयोजन 1 सितंबर 2024 को होगा। असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट- nabard.org पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 102 पदों पर भर्तियां होनी हैं।

Download Admit Card Nabard

नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर भर्ती का एडमिट कार्ड

NABARD की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जुलाई 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 15 अगस्त 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए पहले फेज की परीक्षा 1 सितंबर 2024 को आयोजित होगी। परीक्षा का एडमिट कार्ड नीचे दिए स्टेप्स से डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed