Mukhyamantri Balika Protsahan Yojana 2026: 12वीं पास छात्राओं के पास स्कॉलरशिप का मौका, बिहार सरकार ने शुरू की प्रक्रिया

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री बालिका (इंटरमीडिएट उत्तीर्ण) प्रोत्साहन योजना 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानें कौन और कब तक कर सकता है आवेदन, क्‍या है ये योजना, किस तरह का मिलेगा लाभ

Mukhyamantri Balika Protsahan Yojana 2026: बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री बालिका (इंटरमीडिएट उत्तीर्ण) प्रोत्साहन योजना 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना के तहत पात्र छात्राएं अब निर्धारित पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकती हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार, आवेदन पोर्टल 25 मई 2026 से खुल चुका है। हालांकि, अभी आवेदन की आखिरी तारीख घोषित नहीं की गई है। ऐसे में छात्राओं को सलाह दी गई है कि वे जल्द आवेदन पूरा कर लें।

Mukhyamantri Balika Protsahan Yojana 2026

मुख्यमंत्री बालिका (इंटरमीडिएट पास) प्रोत्साहन योजना बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत चलाई जा रही एक कल्याणकारी योजना है। इसका उद्देश्य राज्य की अविवाहित छात्राओं को इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने के बाद आर्थिक सहायता देकर उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।

End of Feed