अगर आप ग्रेजुएशन के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) करना चाहते हैं और देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) में दाखिला लेने का सपना देख रहे हैं, तो यहां एडमिशन प्रोसेस शुरू हो चुका है, लेकिन आपके पास एडमिशन प्रक्रिया की सही जानकारी होना जरूरी है। (image - chatgpt)
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) देश की प्रमुख केंद्रीय यूनिवर्सिटी में से एक है। इसकी स्थापना साल 1916 में पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। यहां Arts, Science, Commerce, Law, Social Science, Management, Agriculture, Medical और कई अन्य विषयों में PG कोर्स उपलब्ध हैं। BHU हर साल विभिन्न PG कोर्सों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करता है।
BHU में ज्यादातर PG कोर्स में दाखिला CUET PG (Common University Entrance Test - PG) के जरिए होता है। पहले BHU खुद प्रवेश परीक्षा आयोजित करता था, लेकिन अब अधिकतर PG कोर्स के लिए CUET PG स्कोर जरूरी है।
बीएचयू में PG कोर्स में दाखिला लेने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को CUET PG परीक्षा के लिए आवेदन करना होता है। इसके लिए आपके पास संबंधित विषय में ग्रेजुएशन, निर्धारित न्यूनतम अंक और कोर्स के अनुसार पात्रता होनी चाहिए, जैसे MA English के लिए संबंधित विषय में स्नातक, MSc के लिए साइंस बैकग्राउंड, और MCom के लिए कॉमर्स बैकग्राउंड
CUET PG परीक्षा संपन्न होने के बाद NTA (National Testing Agency) रिजल्ट जारी करता है। उसी स्कोर के आधार पर BHU मेरिट तैयार करता है। इसके बाद BHU Counseling Portal पर तय समय के अंतर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के दौरान CUET PG Application Number, स्कोर कार्ड, व्यक्तिगत जानकारी और कोर्स का नाम भरना होगा।
BHU अलग-अलग PG कोर्स के लिए मेरिट लिस्ट जारी करता है। सीट अलॉटमेंट कई बातों पर निर्भर करती है जैसे CUET PG स्कोर, सीट उपलब्धता, कैटेगरी (General, OBC, SC, ST, EWS) और कोर्स की डिमांड
आखिरी में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा और फिर सीट मिलने के बाद जरूरी दस्तावेज जमा करने होते हैं। जैसे 10वीं मार्कशीट, 12वीं मार्कशीट, ग्रेजुएशन मार्कशीट, CUET PG स्कोर कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)। इस पूरे प्रोसेस में कोर्स के अनुसार, फीस भी भरनी होगी।
बता दें, यहां पीजी कोर्सेज में एडमिशन शुरू हो गए हैं, इच्छुक उम्मीदवार 4 जून की रात 11.59 बजे तक पंजीकरण करा सकेंगे। बीएचयू में इस वर्ष पांच संस्थानों और 13 संकायों में कुल 150 विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिए जाएंगे।