JoSAA Counselling 2026 Schedule: देश के टाॅप इंजीनियरिंग काॅलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बीटेक कोर्स में एडमिशन के लिए जोसा काउंसलिंग एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। हर साल IITs, NITs, IIITs और GFTIs में BTech एडमिशन व अन्य कोर्सेस के लिए जोसा काउंसलिंग होती है। बता दें कि 2 जून से काउंसलिंग की यह प्रक्रिया शुरू होगी। जोसा काउंसलिंग के माध्यम से एडमिशन प्रोसेस को सही तरीके से पूरा करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण डाॅक्यूमेंट्स चाहिए होते हैं। इनमें कुल 8 प्रमुख दस्तावेज होते हैं, जो काउंसलिंग के दौरान जरूरी हैं। यहां हम बात करेंगे कि आपको कौन से डॉक्यूमेंट्स तैयार रखने हैं।
बता दें कि जोसा काउंसलिंग के माध्यम से IIT, NIT, IIIT और अन्य सरकारी तकनीकी संस्थानों में सीटों का आवंटन होता है। जोसा के 6 राउंड में सीट अलाॅटमेंट का प्रोसेस पूरा होता है। इसके हर राउंड में छात्रों की रैंक, पसंद और सीट उपलब्धता के आधार पर कॉलेज और ब्रांच दी जाती है, जिससे उनका BTech में एडमिशन होता है।
JoSAA काउंसलिंग 2026 के लिए डाॅक्यूमेंट्स लिस्ट
- 3 पासपोर्ट साइज की इमेज (जेईई मेन 2026 पंजीकरण में अपलोड की गई इमेज की तरह)
- कक्षा 10वीं का प्रमाणपत्र (जन्म तिथि के लिए)
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट
- JEE Main और जेईई Advanced का स्कोर कार्ड या रैंक कार्ड
- फोटो पहचान पत्र (जैसे- आधार कार्ड,पैन कार्ड और स्कूल आईडी)
- गैप सर्टिफिकेट (यदि बीच में गैप लिया हो)
- पासबुक/बैंक डिटेल्स (फीस/रिफंड के लिए)
- OBC-NCL/EWS का अपडेटेड सर्टिफिकेट (जरूरी होने पर)।
JoSAA काउंसलिंग 2026 के लिए अन्य जरूरी डाॅक्यूमेंट्स
- JEE Main 2026 का एडमिट कार्ड
- JEE Advanced 2026 का एडमिट कार्ड
- JoSAA सीट अलॉटमेंट लेटर (डाउनलोड किया हुआ)
- प्रोविजनल सीट कन्फर्मेशन/ऑनलाइन रिपोर्टिंग स्लिप
- सीट एक्सेप्टेंस फीस का भुगतान रसीद (e-receipt)
- मेडिकल सर्टिफिकेट (निर्धारित फॉर्मेट में)
- ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) और स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट (अगर बोर्ड अलग है)
- गैप सर्टिफिकेट (अगर गैप लिया हो)
- पासबुक/बैंक डिटेल्स (फीस और रिफंड के लिए)।
बता दें कि जोसा काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया 2 जून को शुरू होगी। जल्द ही जोसा काउंसलिंग 2026 की विस्तृत डिटेल वेबसाइट https://josaa.nic.in/ पर जारी की जाएगी। जोसा काउंसलिंग में भाग लेने के लिए उम्मीदवार को जेईई मेन (JEE Main) या जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही सामान्य/ओबीसी वर्ग के छात्रों के लिए 12वीं कक्षा में कम से कम अंक और आरक्षित (SC/ST/PwD) वर्ग के लिए अंक होना अनिवार्य है।
