MSBSHSE Maharashtra SSC Result 2026 OUT: महाराष्ट्र 10वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, mahresult.nic.in से करें मार्कशीट डाउनलोड

MSBSHSE Maharashtra SSC Result 2026 OUT: महाराष्ट्र बोर्ड ने एसएससी यानी 10वीं कक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों छात्र अब mahresult.nic.in से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

MSBSHSE Maharashtra SSC Result 2026 OUT: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) द्वारा 20 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित की गई 10वीं (SSC Exam 2026) परीक्षा रिजल्ट का इंतजार अब खत्म हो गया है। बोर्ड ने परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का रिजल्ट आज यानी 8 मई को घोषित कर दिया है। बता दें कि बोर्ड ने रिजल्ट की घोषणा सुबह 11.30 बजे की। नतीजे घोषित होने के बाद से वेबसाइट पर परिणाम लिंक एक्टिव हो गया है। SSC कक्षा 10 के छात्र अब महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in और mahahsscboard.in से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। महाराष्ट्र SSC परिणाम 2026 देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर या सीट नंबर और अपनी मां का नाम दर्ज करना होगा।

Maharashtra SSC Result 2026 OUT

Maharashtra SSC Result 2026 OUT (Photo Credit AI)

महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2026 कैसे करें चेक (Maharashtra SSC Result 2026)

महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा रिजल्ट की घोषणा के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम का लिंक एक्टिव हो जाएगा। उसके बाद छात्र नीचे दिए गए चरणों से अपना नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed