MPSC पेपर लीक विवाद में बड़ा एक्शन, तुकाराम मुंढे बने समिति के सचिव, अध्यक्ष छुट्टी पर

MPSC Paper Leak News: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) में सुधार और शिकायतों की जांच के लिए गठित समिति के सचिव पद पर FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे को नियुक्त किया है।

MPSC Paper Leak News: महाराष्ट्र में MPSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों को लेकर अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) में सुधार और शिकायतों की जांच के लिए गठित समिति के सचिव पद पर FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे को नियुक्त किया है। समिति की अध्यक्षता बॉम्बे हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश दिलीप भोसले करेंगे। समिति में आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी गौतम, पूर्व आईएएस अधिकारी गणेश पाटिल और सेवानिवृत्त न्यायाधीश पी. डी. नाईक भी शामिल हैं

MPSC Paper Leak News

MPSC पेपर लीक विवाद में बड़ा एक्शन

राज्य मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले ने दी जानकारी

बता दें पुणे में आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों की मांगों पर चर्चा के बाद राज्य मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले ने इस फैसले की जानकारी दी।

End of Feed