MP Patwari Admit Card 2023: जारी हुए मध्य प्रदेश पटवारी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Mar 6, 2023, 02:55 PM IST

MP Patwari Admit Card 2023, MPPEB Patwari Exam Admit Card 2023: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने आखिरकार पटवारी व अन्य पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। किन परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया है, उम्मीदवार यहां से पूरी जानकारी देख सकते हैं।

MP Patwari Admit Card 2023: Madhya Pradesh Professional Examination Board (MPPEB) ने पटवारी व अन्य पदों के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। MPPEB की इस भर्ती के तहत ग्रुप -2 (सब ग्रुप -4) सहायक संपर्की, पटवारी और अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। इन एडमिट कार्ड को आधिकारिक साइट esb.mp.gov.in पर जारी किया गया है, हालांकि उम्मीदवार खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

MPPEB Patwari  Admit Card 2023

पटवारी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड

MPPEB ग्रुप 2 सब-ग्रुप 4 परीक्षा का आयोजन 15 मार्च से शुरू होगा जबकि 26 अप्रैल तक परीक्षा का संचालन किया जाएगा। MPPEB Group 2 भर्ती अभियान के तहत कुल 3555 रिक्तियों को भरा जाएगा।

End of Feed