MPBSE MP Board 10th 12th Result 2024 Declared, mpresults.nic.in: जारी हुआ एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें मार्क्स

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 24, 2024, 04:39 PM IST

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2024 Declared on mpresults.nic.in, mpbse.nic.in: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2024 आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in, madhyapradesh.shiksha और mpbse.mponline.gov.in पर एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 चेक कर सकते हैं।

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2024 Declared on mpresults.nic.in, mpbse.nic.in: एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 24 अप्रैल को जारी कर दिया है। एमपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा शाम 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई है। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर रोल नंबर दर्ज (MP Board 10th 12th Result 2024) करके नतीजे देख सकते हैं। हालांकि, कई बार वेबसाइट क्रैश भी हो जाती है। ऐसे में एसएमएस और डिजीलॉकर पर भी एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 चेक किया जा सकता है। इसके लिए आपको MPBSE12 (स्पेस) Roll Number टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। एसएमएस भेजने के कुछ मिनटों बाद ही रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।

MP Board 10th 12th Result 2024 OUT

MP Board 10th 12th Result 2024 OUT

MP Board Class 10th 12th Result 2024: ऐसा रहा इस साल का रिजल्ट

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस साल एमपी बोर्ड 10वीं का कुल पास प्रतिशत 58.10 फीसदी दर्ज किया गया है। जिसमें, लड़कियों का पास प्रतिशत 61.78 फीसदी और लड़कों का 54.35 फीसदी रहा। वहीं, एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा में 64.49 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। वहीं, टॉपर्स की बात करें तो इस साल एमपी बोर्ड 12वीं आर्ट्स में जयन्त यादव ने टॉप किया है। वहीं, 12वीं साइंस में अंशिका मिश्रा और 12वीं कॉमर्स में मुस्कान दांगी ने बाजी मारी है। जबकि, एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में अनुष्का अग्रवाल ने 495 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है।

End of Feed