MP Board High School and Higher Secondary Results 2023 से जुड़ा जल्द ही नया अपडेट आ सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर ली गई है और इसी माह इन रिजल्ट को घोषित किया जा सकता है जबकि इस हफ्ते के अंत तक रिजल्ट डेट व टाइम की घोषणा की जा सकती है। एमपी बोर्ड ने पिछले साल 29 अप्रेल को दोपहर 1 बजे 10वीं व 12वीं कक्षा का परिणाम जारी किया था, जबकि इस साल रिजल्ट लेट आ रहा है।
मध्य प्रदेश बोर्ड 2023 रिजल्ट
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MBPSE) द्वारा “MP Board Class 10th Result 2023” और “MP Board Class 12th Result 2023” की घोषणा की जाएगी। एक बार जारी होने के बाद आप एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट - mpbse.nic.in mpresults.nic.in से अपना स्कोर देख सकेंगे।
लेटेस्ट अपडेट की बात करें तो वर्तमान में बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर एमपी बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट के रिजल्ट जारी करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल्स से प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। पोर्टलों द्वारा प्रस्ताव भेजने की अंतिम तिथि आज, 11 मई, 2023 है। इच्छुक पोर्टल अपना प्रस्ताव 11/05/2023 तक डाक सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल, शिवाजी नगर, भोपाल के माध्यम से भेज सकते हैं।
कृपया ध्यान दें कि परिणामों के प्रकाशन के लिए एकमुश्त राशि 90,000 (नब्बे हजार रुपये) डीडी/एनईएफटी द्वारा बोर्ड को देय होंगे और बोर्ड के साथ एक समझौते पर भी हस्ताक्षर करेंगे।
कब हुई एमपी बोर्ड की परीक्षा
एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023 1 मार्च 2023 से 27 मार्च 2023 तक और 12वीं कक्षा 2 मार्च 2023 से 5 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई थी। एमपी बोर्ड परीक्षा को पास करने के लिए, छात्रों को 10वीं और 12वीं दोनों के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है। ध्यान दें, भले अभी सटीक तारीख न पता हो लेकिन इन रिजल्ट को पिछली बार की तरह दोपहर 1 बजे जारी किया जा सकता है।
