MP Police SI Result 2026 Declared: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने MP पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2026 के पहले चरण का परिणाम जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार अपनी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर से इन्हें चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, परीक्षा में बैठने वाले छात्रों में से 5734 से अधिक छात्रों ने प्रारंभिक परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर ली है।
एमपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा का परिणाम हुआ जारी
MP Police SI Result 2026, मेरिट सूची और व्यक्तिगत स्कोरकार्ड के साथ, अब बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल esb.mp.gov.in पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवार जल्द से जल्दी यह पुष्टि कर लें कि वे भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में पहुंच पाए हैं या नहीं। लिखित परीक्षा 16 जनवरी से 21 जनवरी, 2026 के बीच आयोजित की गई थी।
MP Police SI Result 2026 Download कैसे करें?
जिन उम्मीदवारों ने सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपने परिणाम और स्कोरकार्ड प्राप्त कर सकते हैं। परिणाम डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, "Results" (परिणाम) सेक्शन पर क्लिक करें।
- "Subedar & Sub-Inspector Recruitment Test – 2025 Result" (सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा – 2025 परिणाम) वाले लिंक पर जाएं।
- लॉगिन करें।
- आपको अपना आवेदन क्रमांक (Application Number) (अधिकतम 13 अंकों का) दर्ज करना होगा।
- इसके बाद, अपनी जन्मतिथि (Date of Birth) DD/MM/YYYY की जानकारी दें
- अपनी माता के नाम के पहले दो अक्षरों और अपने आधार क्रमांक के अंतिम चार अंकों को मिलाकर आवश्यक सुरक्षा कोड (Security Code) दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिख रहे Captcha Code भरें।
- परिणाम देखने के लिए "Search" (खोजें) बटन पर क्लिक करें।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से MP पुलिस SI परिणाम 2026 डाउनलोड करने के लिए यहां दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
यहां 87% श्रेणी (Category) के अंतर्गत उत्तीर्ण उम्मीदवारों की सूची दी गई है। Link
यहां 13% UR (अनारक्षित) श्रेणी के अंतर्गत उत्तीर्ण उम्मीदवारों की सूची दी गई है। Link
उम्मीदवार OBC श्रेणी के अंतर्गत उत्तीर्ण उम्मीदवारों की सूची देख सकते हैं। Link
