MP Police Constable Result 2023, Sarkari Result 2023: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2023 चेक कर सकेंगे। बोर्ड द्वारा रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी किए जाएंगे।
MP Police Constable Result 2023
MP Police Constable Result 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
एमपी पुलिस में कांस्टेबल के कुल 7090 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 12 अगस्त से 12 सितंबर तक किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक हुई थी। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी फिर शारीरिक परीक्षा/ ट्रेड टेस्ट और मेडिकल टेस्ट में शामिल हो सकेंगे।
MP Police Constable Result 2023 Date: कब तक आएगा रिजल्ट
एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा संपन्न हुए एक महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन बोर्ड ने रिजल्ट को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट की तैयारी पूरी कर ली गई है। बोर्ड द्वारा नतीजे नवंबर में जारी कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
How to Download MP Police Constable Result 2023
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
MP Police Constable Sarkari Result 2023: वेबसाइट पर रखें नजर
एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mponline.gov.in विजिट करते रहें। नतीजे जारी होते ही आपको सबसे पहले यहां अपडेट दिया जाएगा।
