MP Police Constable Result 2023, MP Police Constable Cut Off Marks 2023: एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB) द्वारा कांस्टेबल एग्जाम (MP Police Constable Exam 2023) का रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mponline.gov.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट (MP Police Constable Result 2023) डाउनलोड कर सकेंगे।
MP Police Constable Result 2023
MP Police Constable Result 2023: कब हुई एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा
एमपी पुलिस में कांस्टेबल के कुल 7090 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए लिखित परीक्षा 12 अगस्त से 12 सितंबर तक सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे और दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस परीक्षा के लिए 7 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
MP Police Constable Cut Off 2023: कब तक आएगा रिजल्ट व कट ऑफ
एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट अक्टूबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में घोषित किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2023 के साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां सभी कैटेगरी की संभावित कट ऑफ भी चेक कर सकते हैं।
| Category | MP Police Constable Expected Cut Off Marks 2023 |
| जनरल | 68 - 72 |
| ईडब्ल्यूएस | 62 - 65 |
| ओबीसी | 60 - 65 |
| एससी | 57 - 62 |
| एसटी | 52 - 55 |
MP Police Constable Sarkari Result 2023: कब होगा फिजिकल टेस्ट
एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर फिजिकल टेस्ट में शामिल होना होगा। बोर्ड द्वारा फिजिकल टेस्ट की तारीख तय समय के अंदर जारी कर दी जाएगी। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।
