MP Police Constable Recruitment 2023: पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार अवसर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 26 जून से शुरू की जाएगी।
MP Police Recruitment 2023
कितने पदों पर होगी भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 14501 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें कांस्टेबल जीडी के 7090 पद, कांस्टेबल (विशेष सशस्त्र बल) के 2646 पद और कांस्टेबल (विशेष सशस्त्र बल के अलावा) के 4444 पद सहित अन्य कई पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 19500 रुपए से 62000 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा।
कौन कर सकेगा आवेदन
एमपी पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं व 12वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
कैसे होगा चयन
एमपी पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा 12 अगस्त को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। वहीं, इसके लिए एडमिट कार्ड तय समय के अंदर वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।
कितना देना होगा शुल्क
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर 26 जून से 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अनारक्षित अभ्यर्थियों को 500 रुपए और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
