MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा कब से होगी शुरू, देखें सिलेबस और शिफ्ट की टाइमिंग

MPESB की ओर से 7500 कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 19 नवंबर 2026 से शुरू होने की प्रस्तावित तारीख तय की गई है। उम्मीदवारों को अभी से परीक्षा की टाइमिंग, पेपर का पैटर्न समझ लेने की जरूरत है।

मध्य प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से 7500 कांस्टेबल (GD) पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 19 नवंबर 2026 से शुरू होने की प्रस्तावित तारीख तय की गई है। उम्मीदवारों को अभी से परीक्षा की टाइमिंग, पेपर के पैटर्न और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी समझ लेनी चाहिए। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को अपनी शिफ्ट के अनुसार समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।

MP Police Constable Exam Date

MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा कब से होगी शुरू (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

परीक्षा के लिए भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, रीवा, सागर, सतना, रतलाम, नीमच, सीधी, खंडवा, अनूपपुर और बड़वानी समेत कई शहर संभावित केंद्र बनाए गए हैं। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए केंद्र की जानकारी जरूर जांचनी चाहिए।

End of Feed