MP Police Constable Exam 2026: एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए जल्द जारी होगा नया एग्जाम शेड्यूल, MPESB ने जारी किया नोटिस

MP Police Constable Exam 2026: एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के स्थगित होने के बाद से उम्मीदवारों में चिंता बढ़ गई है। लेकिन उम्मीदवारों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। MPESB द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, जल्द ही परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया जाएगा।

MP Police Constable Exam 2026: मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल (GD) के 7, 500 पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवार इस समय में अपने परीक्षा शेड्यूल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने आरक्षक (GD) सीधी भर्ती परीक्षा 2026 को स्थगित कर दिया था, जो पहले 19 नवंबर 2026 से होने वाली थी। परीक्षा के स्थगित होने के बाद बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा रद्द नहीं हुई है। इसके साथ ही बोर्ड ने जल्द ही परीक्षा के नए शेड्यूल को अलग से जारी किए जाने की भी जानकारी दी है। इस नोटिस के बाद से लगातार उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट को चेक कर रहे हैं और परीक्षा के नए शेड्यूल का इंतजार कर रहे हैं।

MP Police Constable Exam Postponed

MP Police Constable Exam 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

क्यों टली कांस्टेबल भर्ती परीक्षा?

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, विज्ञापन क्रमांक 583/2026 के तहत होने वाली पुलिस आरक्षक (GD) सीधी भर्ती चयन परीक्षा 2026 को फिलहाल के लिए स्थगित किया गया है। नई परीक्षा तिथि और एग्जाम शेड्यूल मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जल्द जारी किया जाएगा। लेकिन सवाल अब यह उठता है कि परीक्षा को स्थगित करने का यह फैसला क्यों लिया गया? बता दें कि नोटिस में परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव के पीछे प्रशासनिक व व्यवस्थागत कारण बताए जा रहे हैं—जैसे पुलिस विभाग से जुड़ी अन्य परीक्षाओं के साथ तारीखों के टकराव से बचना, सभी पात्र अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने का समुचित अवसर देना और परीक्षा संचालन को सुचारू बनाए रखना।

End of Feed