MP Police Recruitment 2026 : मध्य प्रदेश पुलिस में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। मध्य प्रदेश कर्मचारी मंडल ने एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (MP police recruitment) जारी किया है। इस भर्ती के तहत 679 पदों पर भर्ती होनी है। ऐसे में जोउम्मीदवार इस भर्ती के जरिये मध्य प्रदेश पुलिस बैंड का हिस्सा बनना चाहते हैं, वे इस मौके को बिल्कुल भी न गंवाएं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 5 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। (MP Police Recruitment 2026) उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार किए बगैर फॉर्म को जल्द से जल्द भर लें। लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट की तारीखों की घोषणा भी जल्द ही की जाएगी।
MP Police Constable band bharti 2026
पुलिस बैंड के लिए निकली ये भर्ती (MP Police Band Recruitment 2026)
उम्मीदवार ध्यान दें कि मध्य प्रदेश पुलिस की ये भर्ती सामान्य भर्ती से अलग है। क्योंकि ये मुख्य रूप से पुलिस बैंड के लिए है। इस भर्ती के जरिये मध्य प्रदेश पुलिस बैंड में 679 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जानी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के जरिये मध्य प्रदेश पुलिस बैंड में शामिल होना चाहते हैं, उनके लिए शैक्षणिक योग्यता कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग तय की गई है। (MP Police Recruitment 2026) सामान्य/SC/OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। ये भर्ती बैंड केडर की है ऐसे में उम्मीदवारों को अळग-अलग म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स को बजाने की समझ और एक्सपीरियंस होना भी जरूरी है।
MP Police Recruitment
आवेदन की आखिरी तारीख
इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 19 अप्रैल 2026 तय की गई है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार किए बगैर फॉर्म को जल्द से जल्द भर लें। लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट की तारीखों की घोषणा भी जल्द ही की जाएगी।
मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती (बैंड) के लिए कैसे करें अप्लाई How to Apply for MP Police Constable Bharti :
- इस भर्ती के लिए आवेदन हेतु सबसे पहले उम्मीदवार MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- अब रजिस्ट्रेशन करें और फिर आवेदन फॉर्म मेंमांगी गई जानकारी को भरें।
- अपनी फोटो, साइन और जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर ले लें।
इस भर्ती के लिए सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी सीबीटी होगी। इसमें सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति और बौद्धिक क्षमता से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट से गुजरना होगा। इसमें लंबी कूद और गोला फैंक जैसी प्रतियोगिता होगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को वाद्य यंत्र बजाकर अपनी कला का प्रदर्शन करना होगा। इसके बाद सिलेक्डेट उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाया जाएगा।
