MP Police Constable Admit Card 2026: मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पदों पर नियुक्त होने की इच्छा रखने वाले युवा, जिन्होंने भर्ती के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वह बेसब्री से अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 19 नवंबर 2026 को किया जाना है। परीक्षा में अब केवल 3 दिन का समय बाकी रह गया है। परीक्षा की तारीख नजदीक आते ही लाखों उम्मीदवारों की निगाहें अब एडमिट कार्ड पर टिकी हुई हैं। बोर्ड द्वारा हॉल टिकट कभी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जा सकती है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि वह MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर नजर रखें। एडमिट कार्ड जारी होते ही अपना हॉल टिकट डाउनलोड करें।
MP Police Constable Admit Card 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- यूपी सब इंस्पेक्टर फाइनल सेलेक्शन लिस्ट जारी
MP पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 कैसे करें डाउनलोड
चूंकि लिखित परीक्षा 19 नवंबर से प्रस्तावित है, ऐसे में एग्जाम से 3 से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड लाइव किया जाता है। उसके अनुसार माना जा रहा है कि एमडिट कार्ड आज ही जारी किया जा सकता है। एक बार एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप फॉलो कर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त डाउनलोड कर सकेंगे।
स्टेप 1 - सबसे पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर विजिट करें।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए 'MP Police Constable Admit Card 2026' से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्म तिथि और अन्य मांगे गए लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।
स्टेप 4 - स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरकर 'Search' या 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5 - आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 6 - एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और अब इसका प्रिंट आउट लें।
नोट - उम्मीदवारों को सलाह है कि वह एडमिट कार्ड में दी गई सारी जानकारी को ध्यान चेक करें। किसी भी प्रकार की गलती होने पर तुरंत बोर्ड से संपर्क करें और इसमें समय रहते सुधार कराएं, ताकि आपको बाद में दिक्कत का सामना न करना पड़े।
भर्ती का विवरण
यह परीक्षा राज्य में कुल 7,500 पुलिस कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है, जिसके तहत युवाओं के पास खाकी पहनने का सुनहरा मौका है:
SAF पद - इसमें स्पेशल आर्म्ड फोर्स (SAF) के तहत 700 पद शामिल हैं, जो विशेष रूप से पुरुष उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
Non-SAF पद - नॉन-SAF श्रेणी (स्पेशल आर्म्ड फोर्स को छोड़कर) के अंतर्गत कुल 6,800 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए 13 फरवरी से आवेदन शुरू
परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले इन बातों का रखें विशेष ध्यान
परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी के साथ एक वैध मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस) ले जाना अनिवार्य है। फोटोकॉपी मान्य नहीं होगी। परीक्षा केंद्र पर अंतिम समय की हड़बड़ी से बचने के लिए रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम 45 मिनट पहले पहुँचें, ताकि बायोमेट्रिक और सुरक्षा से जुड़ी औपचारिकताएं समय पर पूरी हो सकें।
