MP Police Subedar ASI Stenographer Admit Card 2026: मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस सूबेदार (स्टेनोग्राफर) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (मिनिस्टीरियल) भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत कुल 655 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। लिखित परीक्षा 21 और 22 नवंबर 2026 को आयोजित होगी।
MP Police ASI और सूबेदार परीक्षा का हॉल टिकट जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। लॉगिन के समय ये डिटेल्स अपने पास रखें:
- 13 अंकों का आवेदन नंबर
- जन्मतिथि (DD/MM/YYYY फॉर्मेट में)
- माता के नाम के शुरुआती दो अक्षर
- आधार नंबर के आखिरी चार अंक
- स्क्रीन पर दिखाया गया कैप्चा कोड
उम्मीदवारों को सलाह है कि परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसमें दी गई सभी जानकारियां अच्छी तरह जांच लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: हिमाचल पटवारी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, रजिस्ट्रेशन नंबर से करें डाउनलोड
MP Police Admit Card 2026 Download कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए तरीके से अपना हॉल टिकट निकाल सकते हैं:
1. सबसे पहले MPESB की वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर एडमिट कार्ड या रिक्रूटमेंट टेस्ट सेक्शन खोलें।
3. सूबेदार (स्टेनोग्राफर) और ASI भर्ती परीक्षा 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
4. अपना 13 अंकों का आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
5. माता के नाम के पहले दो अक्षर और आधार नंबर के आखिरी चार अंक भरें।
6. कैप्चा कोड डालकर सबमिट करें।
7. स्क्रीन पर एडमिट कार्ड खुल जाएगा। इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।
एडमिट कार्ड में ये डिटेल्स जरूर जांचें
हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपना नाम, फोटो, रोल नंबर, आवेदन नंबर, परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र का पूरा पता जरूर देख लें। इसके अलावा जिस पद के लिए आवेदन किया है, उसका नाम और परीक्षा से जुड़े निर्देश भी जांचें।
