MP Board Time Table 2024, MP Board 5th 8th Date Sheet 2024: एमपी बोर्ड डेट शीट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश ने कक्षा 5वीं व 8वीं परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आधिकारिक वेबसाइट educationportal.mp.gov.in पर डेट शीट (MP Board 5th, 8th Date Sheet 2024) चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एमपी बोर्ड डेट शीट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
MP Board Time Table 2024
MP Board 5th 8th Date Sheet 2024: कब होगी परीक्षा
जारी सूचना के अनुसार, एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं परीक्षा का आयोजन 6 मार्च से 13 मार्च 2024 तक किया जाएगा। वहीं, कक्षा 8वीं की परीक्षा 6 मार्च से 14 मार्च 2024 तक होगी। एमपी बोर्ड परीक्षाएं सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होंगी।
MP Board Exam Time Table 2024: कितने स्टूडेंट्स देंगे परीक्षा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एमपी बोर्ड 8वीं परीक्षा में सरकारी स्कूल के 8.30 लाख और 8.40 लाख प्राइवेट स्टूडेंट्स शामिल होंगे। वहीं, कक्षा 5वीं परीक्षा में सरकारी स्कूल के 6.75 लाख और प्राइवेट स्कूल के 7.75 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे।
How to download MP Board Date Sheet 2024
- एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर एमपी बोर्ड 5वीं व 8वीं डेट शीट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने डेट शीट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे।
MP Board Time Table 2024: डेट शीट का इंतजार
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा की डेट शीट भी किसी भी वक्त जारी कर दी जाएगी। बता दें कि परीक्षा का आयोजन फरवरी या मार्च में आयोजित किए जाने की संभावना है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।
