MP Board 5th 8th Result 2025: कब जारी होगा एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट, rskmp.in पर ऐसे करें चेक

MP Board 5th 8th Result 2025: एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं व 8वीं परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा।

MP Board 5th 8th Result 2025: एमपी बोर्ड परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) की ओर से कक्षा 5वीं व 8वीं परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in और mpbse.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

MP Board Result 2025

MP Board Result 2025

MP Board 5th 8th Result 2025: अप्रैल में जारी होगा रिजल्ट

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी से 1 मार्च तक किया गया था। वहीं, कक्षा 8वीं की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होकर 5 मार्च तक चली थी। अब स्टूडेंट्स बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बीते साल एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट 23 अप्रैल को जारी किया गया था। वहीं, इस साल भी अप्रैल में नतीजे जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

End of Feed