MP Board Result 2024: इस तारीख से पहले जारी होगा एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट, यह रहा चेक करने का तरीका

MP Board 10th 12th Result 2024 Date: एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल में जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

MPBSE MP Board Result 2024, MP Board 10th 12th Result 2024 Date: एमपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट (MP Board Result 2024) बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। जिन स्टूडेंट्स ने एमपी बोर्ड एग्जाम 2024 में भाग लिया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

MP Board Result 2024

MP Board Result 2024

MP Board 10th 12th Result 2024: इस तारीख को हुई एमपी बोर्ड परीक्षा

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 5 फरवरी से 28 फरवरी तक किया गया था। वहीं, 12वीं की परीक्षा 6 फरवरी से 5 मार्च तक 7501 केंद्रों पर हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में लगभग 9 लाख और 12वीं की परीक्षा में 7 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। अब सभी बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

End of Feed