MP Board 2nd Exam Result 2026: जल्द जारी हो सकता है एमपी 10वीं 12वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट, यहां कर पाएंगे चेक

MP Board 2nd Exam Result 2026: एमपी दूसरी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट की घोषणा का इंतजार 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के छात्र बेसब्री से कर रहे हैं। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे mpbse.nic.in से डाउनलोड कर पाएंगे।

MP Board 2nd Exam Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा इस साल कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के लिए ही दो बार बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया गया है। मुख्य बोर्ड परीक्षा में पास होने में असफल हुए छात्रों को अपने शैक्षणिक सत्र बचाने का मौका दूसरी बोर्ड परीक्षा के रूप में दिया गया था। बोर्ड द्वारा सफलतापूर्वक परीक्षा का आयोजन करने के बाद अब छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड द्वारा रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी, जिसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव हो जाएगा और छात्र अपना परीक्षा रिजल्ट आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे।

MP Board 2nd Exam Result 2026

MP Board 2nd Exam Result 2026 (Photo- AI)

कब जारी होगा एमपी दूसरा बोर्ड रिजल्ट 2026?

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) द्वारा आयोजित की गई एमपी 10वीं 12वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा जून के अंत तक की जा सकती है। आपको बता दें कि यह संभावित जानकारी है। इस संबंध में बोर्ड की तरफ से आधिकारिक तौर पर कोई सूचना जारी नहीं की गई है। परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को सलाह है कि वह आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी नजर बनाए रखें।

End of Feed