MP Board 12th Result 2024 Toppers List: एमपी बोर्ड 12वीं में अंशिका और मुस्कान ने मारी बाजी, यहां चेक करें टॉपर्स की पूरी लिस्ट

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 24, 2024, 04:32 PM IST

MP Board 12th Result 2024 Toppers List on mpbse.nic.in, mpresults.nic.in: एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं मार्कशीट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

MP Board 12th Result 2024 Toppers List: एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में शामिल लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 24 अप्रैल को शाम 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया गया है। एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट के साथ ही साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर्स की लिस्ट (MP Board 12th Result 2024 Toppers) भी जारी की गई है। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

MP Board 12th Toppers List 2024

MP Board 12th Result 2024 Toppers List

MP Board 12th Toppers List 2024: एमपी बोर्ड 12वीं में किसने मारी बाजी

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस साल एमपी बोर्ड 12वीं आर्ट्स में जयन्त यादव ने 487 अंकों के साथ टॉप किया है। वहीं, 12वीं साइंस में अंशिका मिश्रा और 12वीं कॉमर्स में मुस्कान दांगी ने 493 अंकों के साथ बाजी मारी है। इसी तरह एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में अनुष्का अग्रवाल ने 495 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, रेखा रेबारी, इश्मिता तोमर और स्नेहा पटेल 493 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। जबकि, सौरभ सिंह ने 492 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर जगह बनाई है।

End of Feed