MP Board 10th Second Exam Result: 10वीं द्वितीय परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक

MPBSE MP Board 10th Second Exam Result: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) कक्षा 10वीं की द्वितीय परीक्षा 2026 में शामिल हुए छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया है। परीक्षा में शामिल छात्र आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

MPBSE MP Board 10th Second Exam Result: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) कक्षा 10वीं की द्वितीय परीक्षा 2026 में शामिल हुए छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया है। बोर्ड ने परिणामों की घोषणा कर दी है। हाई स्कूल द्वितीय परीक्षा 2026 का परिणाम 16 जून 2026 को शाम 4 बजे जारी कर दिए गए है। अब छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर उपलब्ध है।

एमपी बोर्ड 10वीं सेकेंड एग्जाम रिजल्ट

एमपी बोर्ड 10वीं सेकेंड एग्जाम रिजल्ट

मध्य प्रदेश बोर्ड की द्वितीय परीक्षा उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अवसर थी, जो मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो पाए थे या अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहते थे। इस परीक्षा के माध्यम से छात्रों को एक और मौका मिला, जिससे उनका शैक्षणिक वर्ष प्रभावित नहीं होता। छात्र अपने रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज कर परिणाम देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के साथ ही वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने की संभावना है, इसलिए छात्रों को सलाह दी गई है कि वे धैर्य बनाए रखें और केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें।

End of Feed