MP Board 10th, 12th Result 2023 Date: एमपी बोर्ड के 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी, mpbse.nic.in पर आएगा परिणाम

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Apr 19, 2023, 11:38 AM IST

MP Board 10th, 12th Result 2023 Date: एमपीबीएसई ने 1 मार्च, 2023 से 27 मार्च, 2023 तक एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023 आयोजित की थी। कक्षा 12वीं की परीक्षा 2 मार्च, 2023 से 5 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थी। करीब 8 लाख छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे।

MP Board 10th, 12th Result 2023 Date: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन को जल्द ही कक्षा 10 और 12 के लिए एमपी बोर्ड परिणाम 2023 (MP Board Result) घोषित करने की उम्मीद है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के आधार पर एमपीबीएसई (MPBSE Results 2023) कक्षा 10, 12 के परिणाम मई 2023 के पहले हफ्ते तक घोषित होने की संभावना है। एक बार परिणाम आने के बाद इसे वेबसाइट mpbse.nic.in पर अपडेट किया जाएगा।

MP Board, Board Results, MP Board Result 2023 Date

MP Board 10th, 12th Result 2023 Date: एमपी बोर्ड का रिजल्ट जल्द होगा जारी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिजल्ट के रिलीज की तारीख 5 मई, 2023 है। हालांकि तारीख के संबंध में बोर्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट और मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की घोषणा देखें। उम्मीद की जा रही है कि परिणाम संभवतः अप्रैल 2023 के अंतिम हफ्ते में घोषित किए जा सकते हैं। छात्र परिणाम mpresults.nic.in पर भी देख सकते हैं।

End of Feed