Monsoon Facts: मानसून कैसे आता है, क्या है इसके पीछे का कारण, आसान भाषा में समझें हर बात

GK Question, Monsoon Entry in India: मानसून ने अपने आने का बिगुल बजा दिया है। मानसून महासागरों की ओर से चलने वाली तेज हवाओं की दिशा में बदलाव को कहा जाता है। राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी से राहत मिली है। मानसून के आने के पीछे का कारण क्या है और यह कैसे आता है इसकी डिटेल्स जानते हैं।

GK Question, Monsoon Entry in India: भारत के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी से राहत मिली है। जून, जुलाई के महीने में बारिश होते ही एक बात सबकी जुबान पर होती है वो है- मानसून की एंट्री हो गई। ऐसे में कई सवाल निकलकर सामने आते हैं जैसे, ये मानसून क्या है? मानसून की एंट्री कैसे होती है? भारत में कैसे आता है मानसून? मानसून के आने के पीछे का कारण क्या है? कई प्रतियोगिता परीक्षाओं में भी इससे जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। आइए ऐसे ही कुछ सवालों का जवाब जानते हैं।

Monsoon in India

मानसून कैसे आता है?

What is Monsoon: मानसून क्या है?

सबसे पहले समझते हैं कि मानसून क्या होता है। दक्षिणी एशिया में हिन्द महासागर और अरब सागर की ओर से भारत के दक्षिण-पश्चिम तट पर आनी वाली हवाओं को मानसून कहते हैं। मानसून के चलते ही भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश आदि में भारी वर्षा होती है। ऐसी स्थिति में हवाएं समुद्र से जमीनी हिस्सों की ओर बहने लगती हैं। ये हवाएं समुद्र के पानी को वाष्पन से सोख लेती हैं और बारिश का रूप लेकर अलग-अलग हिस्सों में बरसात कराती हैं।

End of Feed