कब जारी होगा राजस्थान स्कूल व्याख्याता भर्ती 2024 फाइनल रिजल्ट, विधायक रविंद्र भाटी ने उठाई जल्द नतीजे देने की मांग

Rajasthan School Lecturer Recruitment 2024 final result: प्रदेश में आयोजित स्कूल व्याख्याता भर्ती 2024 के अंतिम परिणाम में हो रही अत्यधिक देरी के मामले में शिव से विधायक रविंद्र भाटी ने जल्द नतीजे जारी करने की मांग उठाई है।

Rajasthan School Lecturer Recruitment 2024 final result: प्रदेश में आयोजित स्कूल व्याख्याता भर्ती 2024 के अंतिम परिणाम में हो रही अत्यधिक देरी के मामले में शिव से विधायक रविंद्र भाटी ने जल्द नतीजे जारी करने की मांग उठाई है। रविंद्र भाटी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट लिखकर सरकार से इस विषय की गंभीरता को समझते हुए शीघ्रातिशीघ्र सभी विषयों के अंतिम परिणाम घोषित करने की मांग की है।

राजस्थान स्कूल व्याख्याता भर्ती 2024 फाइनल रिजल्ट

राजस्थान स्कूल व्याख्याता भर्ती 2024 फाइनल रिजल्ट

राजस्थान की शिव विधानसभा से निर्दलीय विधायक रविंद्र भाटी ने लिखा कि प्रदेश में आयोजित स्कूल व्याख्याता भर्ती 2024 के अंतिम परिणाम में हो रही अत्यधिक देरी का विषय अभ्यर्थियों द्वारा संज्ञान में लाया गया। इस देरी के कारण अभ्यर्थियों में गहरा असमंजस और चिंता का माहौल बना हुआ है। जून 2025 में आयोजित इस परीक्षा का प्रोविजनल परिणाम लगभग 20–22 अगस्त 2025 के आसपास जारी कर दिया गया था। इसके बाद सभी विषयों की दस्तावेज़ सत्यापन (DV) प्रक्रिया भी निदेशालय द्वारा लगभग दो माह पूर्व ही पूर्ण कर ली गई है। इसके बावजूद अब तक प्रमुख विषयों का फाइनल परिणाम जारी नहीं किया गया, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को मानसिक तनाव और अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है।

End of Feed