माइग्रेशन सर्टिफिकेट क्या होता है और इसकी जरूरत कब पड़ती है, स्कूल-कॉलेज छोड़ने से जरूर ले लें ये डॉक्यूमेंट?

Migration Certificate kya Hota Hai: किसी दूसरे स्कूल या कॉलेज में एडमिशन लेते वक्त माइग्रेशन सर्टिफिकेट की जरूरत होती है। हालांकि, कई छात्र और अभिभावक इसके महत्व से पूरी तरह परिचित नहीं होते। ऐसे में एडमिशन के समय उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

What is a migration certificate and when is it required: स्कूल या कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद अधिकांश छात्र उच्च शिक्षा के लिए किसी दूसरे संस्थान, विश्वविद्यालय या बोर्ड में प्रवेश लेते हैं। किसी दूसरे स्कूल या कॉलेज में एडमिशन लेते वक्त माइग्रेशन सर्टिफिकेट की जरूरत होती है। माइग्रेशन सर्टिफिकेट एक आधिकारिक दस्तावेज होता है, जिसे संबंधित स्कूल बोर्ड, विश्वविद्यालय या शैक्षणिक संस्थान जारी करता है। यह प्रमाणित करता है कि छात्र ने उस संस्थान की पढ़ाई पूरी कर ली है और अब वह किसी अन्य बोर्ड, विश्वविद्यालय या शैक्षणिक संस्थान में प्रवेश लेने के लिए पात्र है। हालांकि, कई छात्र और अभिभावक इसके महत्व से पूरी तरह परिचित नहीं होते। ऐसे में एडमिशन के समय उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

माइग्रेशन सर्टिफिकेट क्या होता है, क्या है इसकी जरूरत?

माइग्रेशन सर्टिफिकेट क्या होता है, क्या है इसकी जरूरत?

कब पड़ती है माइग्रेशन सर्टिफिकेट की जरूरत?

माइग्रेशन सर्टिफिकेट की आवश्यकता तब होती है, जब कोई छात्र एक शिक्षा बोर्ड या विश्वविद्यालय छोड़कर दूसरे बोर्ड या विश्वविद्यालय में प्रवेश लेना चाहता है। यदि कोई छात्र CBSE बोर्ड से 12वीं पास करने के बाद किसी राज्य विश्वविद्यालय या दूसरे विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेता है, तो उससे माइग्रेशन सर्टिफिकेट मांगा जा सकता है। इसी तरह, स्नातक के बाद यदि कोई छात्र किसी दूसरे विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएशन या प्रोफेशनल कोर्स में दाखिला लेता है, तब भी माइग्रेशन जरूरी रूप से जमा करना होता है।

End of Feed