MHT CET 2025 Final Merit List Release Date: राज्य सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईटी) महाराष्ट्र, एमएचटी सीईटी 2025 की फाइनल मेरिट लिस्ट आज, 24 जुलाई को जारी हो रही है। जो उम्मीदवार शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए (सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, विश्वविद्यालय द्वारा प्रबंधित संस्थान, विश्वविद्यालय द्वारा प्रबंधित विभाग और गैर-सहायता प्राप्त निजी व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों) में इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी कार्यक्रम (बी.ई./बी.टेक.) के प्रथम वर्ष और मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के पंचवर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम में प्रवेश चाहते हैं, वे fe2025.mahacet.org से MHT CET 2025 Final Merit List Download कर सकेंगे। टाइम्स नाउ नवभारत की एजुकेशन टीम लगातार इस अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं, अभी साइट पर लिखा आ रहा है कि Final Merit List will be Published soon...
एमएचटी सीईटी फाइनल मेरिट लिस्ट
एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवारों को पोर्टल पर लॉग इन करने और मेरिट सूची देखने के लिए अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा।
MHT CET 2025 Merit List Check करने के लिए क्या करें?
आधिकारिक वेबसाइट पर एमएचटी सीईटी अंतिम मेरिट सूची 2025 देखने के चरण इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
- आधिकारिक वेबसाइट fe2025.mahacet.org पर जाएं।
- MHT CET 2025 Final Merit List Pdf पर टैप करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
इससे पहले, सीईटी सेल ने अनंतिम मेरिट सूची जारी की थी। उम्मीदवारों को 19 जुलाई से 21 जुलाई शाम 5:00 बजे तक अनंतिम मेरिट सूची पर अपनी शिकायतें दर्ज करने की अनुमति दी गई थी।
एमएचटी सीईटी काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 28 जून से 14 जुलाई तक चला था। सीईटी सेल ने यह भी बताया कि वेबसाइट पर 14 जुलाई, 2025 के बाद पंजीकृत आवेदनों पर केवल गैर-सीएपी सीटों के लिए विचार किया जाएगा।
किसी भी प्रश्न के लिए, उम्मीदवार सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच हेल्पलाइन नंबर -9175108612, 18002098851 पर संपर्क कर सकते हैं।
