MHT CAP Round 3 List 2026: तीसरे दौर की प्रक्रिया शुरू, खाली सीटों पर जारी हुई प्रोविजनल लिस्ट

MHT CAP Round 3 List 2026: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने मैनेजमेंट और कंप्यूटर कोर्स में दाखिले के लिए तीसरे राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बीबीए, बीएमएस, बीबीएम और बीसीए कोर्स में खाली सीटों के आधार पर ऑप्शन फॉर्म भरें।

MHT BBA CAP Round 3 List 2026: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) सेल ने मैनेजमेंट और कंप्यूटर कोर्स में दाखिले के लिए सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रोसेस (CAP) के लिए तीसरे राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। PCM और PCB परीक्षा दे चुके उम्मीदवार भी इन अंडरग्रेजुएट कोर्सेज के लिए पात्र है। तीसरे चरण में शामिल हो रहे यह छात्र अब अपनी पसंद के कॉलेजों का ऑप्शन चुनकर फॉर्म दर्ज कर सकते हैं। स्टेट सीईटी सेल ने BBA, BMS, BBM और BCA कोर्स में खाली सीटों की कॉलेज-वाइस प्रोविजनल लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवारों को बता दें कि तीसरे राउंड में ऑप्शन फॉर्म भरने और कन्फर्म करने की सुविधा 23 अगस्त से 25 अगस्त, 2026 तक उपलब्ध रहेगी। इसलिए वह लास्ट डेट का इंतजार किए बिना समय रहते प्रक्रिया पूरी करें नहीं तो वह इस प्रोसेस से बाहर हो जाएंगे।

MHT CAP Round 3 List 2026

कट-ऑफ और सीटें

हाल ही में एमएचटी सीईटी द्वारा घोषित कट-ऑफ आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी है। उदाहरण के तौर पर, केपीबी हिंदूजा कॉलेज ऑफ कॉमर्स में एकेडमिक वर्ष 2026-27 के लिए BBA (MS) का कट-ऑफ 95.62 और BBA (OMS) के लिए 100.86 दर्ज किया गया है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तीसरे दौर में कॉलेज का चुनाव करने से पहले खाली सीटों की पूरी लिस्ट ध्यान से चेक करें और उसके आधार पर अपना फैसला लें।

End of Feed