MCL Recruitment 2026 : एमसीएल ने 500 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जानें कब है आवेदन की लास्ट डेट

MCL ने 500 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इसके तहत असिस्टेंट फोरमैन और टेक्नीशियन ट्रेनी के पदों को भरा जाएगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे आईटीआई, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग डिग्री धारकों के लिए यह सुनहरा मौका माना जा रहा है।

MCL Recruitment 2026 : कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी महानदी कोलफील्ड्सलिमिटेड (MCL) ने युवाओं के लिए एक बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। कंपनी ने साल 2026 के लिए कुल 500 पदों पर भर्ती निकालते हुए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत असिस्टेंट फोरमैन और टेक्नीशियन ट्रेनी के पदों को भरा जाएगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे आईटीआई, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग डिग्री धारकों के लिए यह सुनहरा मौका माना जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 28 मई 2026 तय की गई है।

MCl Recruitment 2026

MCl Recruitment 2026

किन-किन पदों पर होगी भर्ती ? MCL recruitment 2026

जारी रोजगार अधिसूचना के अनुसार असिस्टेंट फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) ट्रेनी टी एंड एस ग्रेड C (E&M) के कुल 150 पदों पर भर्ती होगी। वहीं टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल) ट्रेनी कैट-III (E&M) के 350 पद निर्धारित किए गए हैं। भर्ती में आरक्षण नियमों का भी पालन किया जाएगा। नोटिफिकेशन में बताया गया है कि पदों को विभिन्न श्रेणियों में बांटा गया है, जिसमें अनारक्षित, एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आरक्षण का लाभ मिलेगा।

End of Feed