NEET UG 2026: स्ट्रे वैकेंसी राउंड की संशोधित सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक

NEET UG 2026: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने स्ट्रे वैकेंसी राउंड की संशोधित प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। जानें अब आगे क्या करना होगा

NEET UG 2026 काउंसलिंग में शामिल उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने स्ट्रे वैकेंसी राउंड की संशोधित प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। इस लिस्ट में MBBS, बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS) और BSc नर्सिंग कोर्स की सीटों से जुड़ी जानकारी दी गई है।

NEET UG Counselling 2026 Revised Stray Round Allotment List

स्ट्रे वैकेंसी राउंड की संशोधित सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

संशोधित रिजल्ट की PDF में उम्मीदवारों की NEET रैंक, अलॉट किया गया संस्थान, कोर्स, कोटा, अलॉटेड कैटेगरी, उम्मीदवार की कैटेगरी और अन्य जरूरी टिप्पणियां शामिल हैं। ऐसे में उम्मीदवारों को अपनी डिटेल्स ध्यान से जांचनी चाहिए, ताकि पता चल सके कि संशोधित लिस्ट में उनके अलॉटमेंट में कोई बदलाव हुआ है या नहीं।

End of Feed