नीट यूजी 2026 काउंसलिंग में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने दूसरे राउंड की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार राउंड 2 की काउंसलिंग प्रक्रिया 3 सितंबर से शुरू होगी और 11 सितंबर 2026 तक चलेगी। यह शेड्यूल स्टेट काउंसलिंग के साथ ऑल इंडिया कोटा, डीम्ड और सेंट्रल यूनिवर्सिटीज के लिए भी लागू होगा। उम्मीदवारों को सीट अलॉटमेंट के बाद तय समय के भीतर संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करके एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। MCC ने मेडिकल कॉलेजों और अन्य संबंधित संस्थानों को शेड्यूल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
NEET UG Counselling 2026: दूसरे राउंड का शेड्यूल जारी
MCC के अनुसार दूसरे राउंड की काउंसलिंग 3 से 11 सितंबर 2026 तक चलेगी। इसी दौरान स्टेट काउंसलिंग और ऑल इंडिया कोटा/डीम्ड एवं सेंट्रल यूनिवर्सिटी की सीटों के लिए प्रक्रिया चलेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: AIQ और स्टेट काउंसलिंग में क्या अंतर है? आसान भाषा में समझिए
स्टेट डीएमई या संबंधित स्टेट काउंसलिंग अथॉरिटी की ओर से ज्वाइन कर चुके उम्मीदवारों के डेटा का वेरिफिकेशन 7 सितंबर से 11 सितंबर तक किया जाएगा। इसके बाद MCC 19 सितंबर 2026 को ज्वाइन किए गए उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन करेगा।
स्टेट काउंसलिंग और ऑल इंडिया कोटा, डीम्ड एवं सेंट्रल यूनिवर्सिटी दोनों के लिए कॉलेज में ज्वाइन करने की अंतिम तारीख 18 सितंबर 2026 तय की गई है।
MCC ने कॉलेजों को दिए खास निर्देश
काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए समय कम होने को देखते हुए MCC ने सभी संबंधित मेडिकल संस्थानों को निर्देश दिया है कि शनिवार, रविवार और राजपत्रित अवकाश को भी कार्य दिवस माना जाए। इसका उद्देश्य काउंसलिंग से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को तय समयसीमा के अंदर पूरा करना है।
NEET UG Round 2 Counselling का पूरा शेड्यूल
- राउंड 2 काउंसलिंग: 3 सितंबर से 11 सितंबर 2026
- स्टेट डीएमई/स्टेट काउंसलिंग अथॉरिटी द्वारा ज्वाइन उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन: 7 सितंबर से 11 सितंबर 2026
- स्टेट काउंसलिंग के तहत कॉलेज ज्वाइन करने की अंतिम तारीख: 18 सितंबर 2026
- ऑल इंडिया कोटा/डीम्ड एवं सेंट्रल यूनिवर्सिटी में ज्वाइन करने की अंतिम तारीख: 18 सितंबर 2026
- MCC द्वारा ज्वाइन उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन: 19 सितंबर 2026
NEET UG Counselling से किन कोर्स में मिलता है एडमिशन?
NEET UG देश की प्रमुख मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। इसके स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को MBBS, BDS और AYUSH से जुड़े कई स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलता है। काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवार अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुनते हैं और रैंक, उपलब्ध सीट तथा पसंद के आधार पर सीट आवंटित की जाती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Choice Filling और Choice Locking में क्या है अंतर? एडमिशन से पहले समझ लें
