MBBS Seats in UP: यूपी में इस साल 17 नए मेडिकल कॉलेज, दोगुनी हुई एमबीबीएस सीटें

MBBS Seats in Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में सुदृढ़ होती मेडिकल की पढ़ाई पर कहा कि इस साल प्रदेश को 17 नये मेडिकल कॉलेज की सौगात मिल रही है। इसके साथ ही प्रदेश में एमबीबीएस की सीटें भी दोगुनी हो चुकी हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में सुदृढ़ होती मेडिकल की पढ़ाई पर कहा कि इस साल प्रदेश को 17 नये मेडिकल कॉलेज की सौगात मिल रही है। इसके साथ ही प्रदेश में एमबीबीएस की सीटें भी दोगुनी हो चुकी हैं। सीएम योगी शुक्रवार को महराजगंज में प्रदेश के पहले पीपीपी मोड के केएमसी मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से ही तराई के जनपदों को लगातार उपेक्षा का दंश झेलना पड़ा। सरकारों के एजेंडे में तराई के क्षेत्र होते ही नहीं थे। मगर अब महराजगंज उपेक्षित नहीं रहा, आज ही यहां 940 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात दी गई है।

Yogi Adityanath CM Uttar Pradesh

Yogi Adityanath CM Uttar Pradesh

टीम वर्क के कारण आज परिणाम हर किसी के सामने है

मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी गोरखपुर में पूर्वी यूपी का एक मात्र बीआरडी मेडिकल कॉलेज स्वयं 'बीमार' हाल में था। मगर आज यह गोरखपुर एम्स से स्वस्थ प्रतिस्पर्द्धा कर रहा है। उन्होंने कहा कि 2017 में प्रदेश की सत्ता जब संभाली तो यूपी के पास वेतन देने के लिए भी पैसे नहीं थे, मगर सबके साथ और टीम वर्क के कारण आज परिणाम हर किसी के सामने है। उन्होंने इस बात पर विशेष तौर पर संतोष जताया कि यूपी में अबतक 5.14 करोड़ गरीबों को आयुष्मान भारत योजना का गोल्डेन कार्ड प्रदान किया जा चुका है।

End of Feed