Mauni Amavasya 2025 Holiday in UP: मौनी अमावस्या पर प्रयागराज समेत यूपी के इन जिलों में छुट्टी, अमृत स्नान के चलते जारी हुआ आदेश

Mauni Amavasya 2025 Holiday in UP: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में आज यानी 29 जनवरी को मौनी अमावस्या को दूसरा स्नान है। दूसरे अमृत स्नान में देश विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं संगम में डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। इसके चलते स्कूल कॉलेजों में छुट्टी का आदेश जारी कर दिया गया है।

Mauni Amavasya 2025 Holiday in up, Ayodhya, Prayagraj School closed: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में आज यानी 29 जनवरी को मौनी अमावस्या को दूसरा स्नान है। मौनी अमावस्या का दिन पितृ दोष से मुक्ति के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान के लिए उत्तम माना जाता है। 13 जनवरी से आयोजित इस महाकुंभ में कुल तीन अमृत स्नान है। पहला अमृत स्नान हो चुका है और दूसरे अमृत स्नान में देश विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं संगम में डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। इसके चलते स्कूल कॉलेजों में छुट्टी का आदेश जारी कर दिया गया है। जानें कब से कब तक बंद रहेंगे प्रयागराज के स्कूल।

Mauni Amavasya 2025 Holiday in UP

Mauni Amavasya 2025 Holiday in UP

Prayagraj School closed: प्रयागराज में स्कूल बंद

महाकुम्भ के द्वितीय अमृत स्नान पर्व मौनी अमावस्या के लिए उमड़ने वाली करोड़ों की भीड़ को देखते हुए प्रयागराज में कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 30 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। जिसके लिए सोमवार को जिलाधिकारी प्रयागराज ने आदेश जारी किया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 03 फरवरी तक नगर क्षेत्र में संचालित कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

End of Feed