Former PM Manmohan Singh life Lesson Inspirational Quotes: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। एक महान अर्थशास्त्री और साल 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रह चुके डॉ मनमोहन सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे लेकिन देश के प्रति उनकी सेवा और विनम्रता हमेशा छात्रों को प्रेरित करती रहेगी। मनमोहन सिंह ने अपने काम से देश को गर्वित तो किया ही, साथ ही उनकी कुछ बातें छात्रों को सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित कर देंगी। दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता रखने वाले मनमोहन सिंह की कही प्रेरणादायक बातें यहां देख सकते हैं।
डॉ मनमोहन सिंह के विचार
Manmohan Singh Motivational Quotes: मनमोहन सिंह के अनमोल विचार
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने अपना जीवन सरल, सादगीपूर्ण और निस्वार्थ सेवा में बीता दिया है। मनमोहन सिंह जी के विचार, सोच और समर्पण भाव को आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी। ऐसे में आइए जानते हैं उनके अनमोल विचार-
"नैतिक और जिम्मेदार व्यवहार को हर जगह लागू करना चाहिए।"
"जीवन कभी भी विरोधाभासों से मुक्त नहीं होता है।"
"हमारी दृष्टि सिर्फ आर्थिक विकास की नहीं है, बल्कि एक ऐसे विकास की भी है जो आम आदमी के जीवन को बेहतर बनाए।"
"हजारों जवाबों से अच्छी है मेरी खामोशी, न जाने कितने सवालों की आबरू रखी।"
"सुधार एक घटना नहीं है, यह एक प्रक्रिया है। हम सुधार के उद्देश्य को आगे बढ़ाते रहेंगे।"
"हमें स्वास्थ्य पर अधिक पैसा लगाना चाहिए।"
डॉ मनमोहन सिंह
डॉ मनमोहन सिंह की कुछ बातें छात्रों को जोश से भरने वाली है। जैसे वो कहते थे कि हारने वाला वह है जिसने "अपने सपनों को छोड़ दिया" है, जब तक आप कोशिश कर रहे हैं, आप सभी तक हारे नहीं है। अपने काम करने के तरीके पर उठे सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने एक बार कहा था कि मैं नहीं मानता कि मैं एक कमजोर प्रधानमंत्री हूं। यह इतिहासकारों का काम है।
Dr Manmohan Singh Life: मनमोहन सिंह का जीवन
मनमोहन सिंह का जन्म अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत में 26 सितंबर 1932 को हुआ था। वह एक महान अर्थशास्त्री थे। वह असम से 1991 में राज्यसभा गए। वह लगातार पांच बार राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। वह वित्त मंत्री से लेकर योजना आयोग का उपाध्यक्ष और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर भी रह चुके हैं। डॉ मनमोहन सिंह के परिवार में पत्नी गुरशरण कौर और तीन बेटियां हैं।
