Mahavir Jayanti 2025 School Holiday: कब मनाई जाएगी महावीर जयंती, स्कूलों में किस दिन रहेगी छुट्टी

Mahavir Jayanti School Holiday 2025: महावीर जयंती हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाई जाती है। इस साल यह जयंती 10 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन कई राज्यों में महावीर जयंती की सरकारी छुट्टी (mahavir jayanti 2025 is government holiday) होती है। जानें इस दिन स्कूलों में अवकाश रहेगा या नहीं।

Mahavir Jayanti School Holiday 2025, Mahavir Jayanti date: महावीर जयंती हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाई जाती है। इस साल यह जयंती 10 अप्रैल को मनाई जाएगी। जैन धर्म के अनुयायियों के लिए महावीर जयंती बेहद खास दिन होता है। इस दिन कई राज्यों में महावीर जयंती की सरकारी छुट्टी (Mahavir jayanti 2025 is government holiday) होती है। इस अवसर पर मंदिर को फूलों से सजाया जाता है और शोभायात्रा निकाली जाती है। महावीर जयंती जैन धर्म के अंतिम और 24वें तीर्थंकर महावीर भगवान के जन्म दिवस के उपलक्ष में जैन धर्म के लोगों द्वारा मनाई जाती है। जानें इस दिन स्कूलों में अवकाश रहेगा या नहीं।

Mahavir Jayanti 2025 School Holiday

Mahavir Jayanti 2025 School Holiday

Mahavir Jayanti Holiday in Schools: स्कूलों में रहेगी छुट्टी

बता दें कि इस बार महावीर जयंती 10 अप्रैल को मनाई जाएगी। हर वर्ष स्कूलों में महावीर जयंती का अवकाश रहता है। राज्य सरकारें महावीर जयंती को अवकाश घोषित करती हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित अधिकांश राज्यों में 10 अप्रैल को महावीर जयंती का अवकाश रहेगा। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी की गई छुट्टियों की सूची के अनुसार 10 अप्रैल को महावीर जयंती की छुट्टी रहेगी। बिहार में भी महावीर जयंती पर 10 अप्रैल को स्कूलों में अवकाश रहेगा।

End of Feed