Mahatma Gandhi Biography: सत्य और अहिंसा के प्रतीक राष्ट्रपिता, ऐसा था महात्मा गांधी का जीवन

Mahatma Gandhi Jivani: महात्मा गांधी का पूरा जीवन इस बात का प्रमाण है कि बिना हथियार उठाए भी अन्याय के खिलाफ सबड़े बड़ी लड़ाई लड़ी जा सकती है। उन्होंने साधारण कपड़ों में सरल जीवन जीते हुए करोड़ों भारतीयों को स्वतंत्रता संग्राम के लिए एकजुट किया और फिर वे भारत को आजादी दिलाने वाले राष्ट्रपिता बने। चलिये जानते हैं महात्मा गांधी की जिंदगी के बारे में...

Mahatma Gandhi Jeevni: सिर्फ 13 साल की उम्र में जिस लड़के की शादी हो गई थी और अच्छे खासे भरपूर घर से होने के बावजूद जिसने अपनी पूरी जिंदगी गरीबी में बिताई, वो आगे चलकर देश का राष्ट्रपिता बना। हम बात कर रहे हैं महात्मा गांधी की, जिनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था और जो सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के लिए भी शांति, सत्य और अहिंसा के प्रतीक हैं। उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि बिना हथियार उठाए भी अन्याय के खिलाफ सबड़े बड़ी लड़ाई लड़ी जा सकती है। उन्होंने साधारण कपड़ों में सरल जीवन जीते हुए करोड़ों भारतीयों को स्वतंत्रता संग्राम के लिए एकजुट किया और फिर वे भारत को आजादी दिलाने वाले राष्ट्रपिता बने।

महात्मा गांधी की जीवनी

Mahatma Gandhi Biography (iStock)

महात्मा गांधी की जीवनी: Mahatma Gandhi Jeevan Parichay

उनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर शहर में हुआ था। उनके पिता का नाम करमचंद गांधी और मां का नाम पुतलीबाई गांधी था। सिर्फ 13 साल की उम्र में ही महात्मा गांधी की शादी कस्तूरबा से हो गई थी। इस शादी से उनके चार बच्चे हुए, जिनके नाम हरिलाल, मणिलाल, रामदास और देवदास।

End of Feed