Maharashtra TET Paper Leak: महाराष्ट्र TET पेपर लीक नेटवर्क का पर्दाफाश, पटना से पकड़ा गया मास्टरमाइंड, कुल 14 गिरफ्तार

Maharashtra TET Paper Leak: महाराष्ट्र टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) 2026 पेपर लीक मामले में अदालत ने शनिवार को दो और लोगों को 30 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया। आरोपियों, विजेंद्र गुप्ता और इंद्रजीत सिंह, को अदालत में पेश किया गया।

Maharashtra TET Paper Leak: महाराष्ट्र टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) 2026 पेपर लीक मामले में भिवंडी की एक अदालत ने शनिवार को दो और लोगों को 30 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया। आरोपियों, विजेंद्र गुप्ता और इंद्रजीत सिंह, को अदालत में पेश किया गया। आरोपियों की ओर से पेश वकील शैलेश गायकवाड़ ने एएनआई से बात करते हुए कहा, TET 2026 पेपर लीक मामले में पहले ही 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका था। आज दो और आरोपियों विजेंद्र गुप्ता और इंद्रजीत सिंह को अदालत में पेश किया गया। उन्हें 30 जुलाई तक पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है।

Maharashtra TET Paper Leak

महाराष्ट्र TET पेपर लीक नेटवर्क का पर्दाफाश

जांच के अनुसार, वे सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से लीक हुए पेपर को बेचने में शामिल थे। उनके कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), लोकेशन डेटा और व्हाट्सएप चैट से पुलिस उन तक पहुंची। विजेंद्र सिंह के खिलाफ ओडिशा में धोखाधड़ी (धारा 420) का एक पुराना मामला दर्ज है। अदालत ने मौजूदा जांच में मिले सबूतों के आधार पर पांच दिन की पुलिस कस्टडी मंजूर की

End of Feed