Maharashtra TET Paper Leak: टीईटी पेपर लीक पर महाराष्ट्र सरकार सख्त, आरोपियों पर MCOCA लगाने की तैयारी

Maharashtra TET Paper Leak: महाराष्ट्र टीईटी परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद राज्य सरकार सख्त है। हाल ही में राज्य के शिक्षा मंत्री ने विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान कहा कि इस मामले के आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध विरोधी कड़े कानून MCOCA को लागू करने की संभावना पर विचार कर रही है।

Maharashtra TET Paper Leak: महाराष्ट्र टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) का प्रश्नपत्र लीक होने के बाद राज्य सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त है। महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को विधानसभा को बताया कि वह इस मामले के आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध विरोधी कड़े कानून MCOCA को लागू करने की संभावना पर विचार कर रही है। स्कूल शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने मुंबई में चल रहे विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान यह बयान दिया।

Maharashtra TET Paper Leak

Maharashtra TET Paper Leak: TET पेपर लीक पर महाराष्ट्र सरकार सख्त

उन्होंने यह भी घोषणा की कि सरकार मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति बनाएगी जो TET और अन्य राज्य-स्तरीय परीक्षाओं को ऑनलाइन मोड में आयोजित करने के तौर-तरीकों पर काम करेगी। टीईटी पेपर लीक मामले पर निचले सदन में बयान देते हुए भुसे ने कहा कि अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और वे पुलिस हिरासत में हैं, जबकि एक विशेष जांच दल (SIT) मामले की जांच कर रहा है।

End of Feed