Maharashtra School College Closed Updates: महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे जिले के बदलापुर में चार साल की दो बच्चियों के साथ यौन शोषण की घटना (Maharashtra Badlapur Case) ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है। हर तरफ गुस्साए लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस घटना का विरोध करते हुए महाराष्ट्र के महाविकास अघाड़ी (MVA) ने कल यानी 24 अगस्त 2024 को महाराष्ट्र बंद का ऐलान किया है। महाराष्ट्र बंद का असर स्कूलों और कॉलेजों पर भी पड़ने वाला है। ऐसे में क्या कल स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे इसको लेकर सवाल सामने आ रहे हैं।
महाराष्ट्र में स्कूल बंद
महाराष्ट्र के बदलापुर की घटना के बाद पूरे प्रदेश को एक दिन के लिए बंद रखने का ऐलान किया गया है। स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, प्रदर्शनकारियों द्वारा ट्रेन रोकने, पथराव और सड़कों पर जबदस्त प्रदर्शन किया जा रहा है। ऐसे में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने की घोषणा कर सकती है।
बदलापुर में था स्कूल बंद
बदलापुर में चार साल की दो बच्चियों के साथ घटी इस घटना के बाद भयानक विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। इसको लेकर बुधवार को शहर में अधिकांश स्कूलों को बंद कर दिया गया था। शहर के कई हिस्सों में पथराव हुए। इस दौरान 17 पुलिसकर्मी और 8 रेलवे पुलिसकर्मियों के घायल हो गए। हालांकि, कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
MVA ने की महाराष्ट्र बंद की मांग
इंटरनेट सेवाएं बाधित
महाराष्ट्र के बदलापुर की घटना पर रोष व्यक्त करते हुए लोगों ने 24 तारीख को महाराष्ट्र बंद करने का ऐलान किया गया है। 21 अगस्त को बदलापुर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं। साथ ही पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज भी किया था। स्कूल में स्वीपर द्वारा बच्चियों का यौन शोषण करने की घटना के बाद लोगों का गुस्सा स्कूल के सामने निकला। हजारों की संख्या में लोग स्कूल के गेट पर जमा हो गए थे।
